मंझनपुर: कौशांबी के युवाओं की एक टोली ने नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज से उनके आवास प्रयागराज मे मुलाकात कर दी जीत की बधाइयां
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों ने कौशांबी की सांसदी बदल दी है। भाजपा के पूर्व सांसद विनोद सोनकर को एक लाख से ज्यादा मतों से परास्त करते हुए सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने सांसदी हासिल कर ली है।लगातार बधाइयों का दौर चल रहा है जिसके क्रम में शुक्रवार को कौशांबी के युवाओं की एक टोली उनके आवास प्रयागराज पहुंची थी।युवाओं ने सांसद को फूलमाला करते हुए बधाई दी है।