वाड्रफनगर: रघुनाथनगर पुलिस ने 24 केन बीयर के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
वाड्रफनगर शनिवार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे ग्राम केसारी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार युवक भागने लगे, जिन्हें तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पकड़ लिया।