सोहागपुर: शहडोल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से की अभद्रता, गाली-गलौज का वीडियो वायरल
शहडोल मेडिकल कॉलेज शहडोल में एक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से अभद्रता की और जमकर गाली गलौज की है, जिसका वीडियो सोमवार को लगभग 12:15 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉक्टर के द्वारा अभद्रता की जा रही है, और गाली गलौज भी की जा रही है ,मामले की शिकायत भी सोहागपुर थाने में हुई है।