ग्वालियर गिर्द: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, ज़िंदा कारतूस भी बरामद
जनकगंज पुलिस ने शनिवार रात तिघरा रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किया गया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि तिघरा रोड पर एक युवक वारदात की नीयत से खड़ा है इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके एक युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम निखिल वाल्मीकि बताया वह गोल पहाड़िया क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।