बिजनौर: किरतपुर में छितावर मार्ग पर बकरी के लिए चारा काट रही एक युवती को बाइक चालक ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jul 18, 2024 बिजनौर जनपद के कीरतपुर थाना क्षेत्र में छितावर मार्ग पर सड़क किनारे से बकरी के लिए चारा काट रही गांव शाहपुर रतन निवासी नसीमा को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर दौड़े और घायल अवस्था में नसीमा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।