नवादा: गया रोड स्थित देवी स्थान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी, विसर्जन
Nawada, Nawada | Oct 21, 2026 नवादा। गया रोड स्थित देवी स्थान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर माता की प्रतिमा लेकर भव्य जुलूस निकाला। शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए उमानाथ मंदिर के पास पहुंची, जहां देवी मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला।