सरमथुरा: सरमथुरा में पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 99 पशु मुक्त, 22 आरोपी गिरफ्तार
पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पिकअप वाहनों से 99 पशुओं को मुक्त कराया और 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशुओं को अवैध रूप से कट्टीघर ले जाया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस