सरदारशहर में कृषि विभाग ने आत्मा योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी और एक दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित किया। उपनिदेशक डॉ. राजकुमार कुल्हरी ने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेती लागत घटाने और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।