खरगोन जिले के सुखपुरी क्षेत्र में रसोई गैस संकट के बीच चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। पुलिस ने गैस टंकी चोरी के आरोप में इंदौर निवासी नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई गैस टंकी और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 8 लाख रुपए कीमत की हुंडई ऑरा कार जब्त की गई है।