कामां: कामां में सड़क हादसे में घायल महिला की मदद कर विधायक नौक्षम चौधरी के माता-पिता ने पेश की मानवता की मिसाल
कामां के सोनोखर मार्ग पर गुरुवार रात 8 बजे रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी थी। इसी दौरान विधायक नौक्षम चौधरी के माता-पिता रणजीता कौर और रामसिंह चौधरी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाकर घायल महिला को अपने निजी वाहन से उप जिला अस्पताल कामां पहुंचाया।