#लखीमपुर खीरी- महिलाओं पर कमेंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने मनचलों का मोहल्ले में निकाला जुलूस...देखिए वीडियो..
लखीमपुर खीरी में महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करना चार युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर जिले की निघासन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का उनके मोहल्ले में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। वे पुलिस से कहते दिखे- 'सर, दोबारा गलती नहीं होगी।वहीं आरोपियों ने कान पकड़ कर उठक बैठक भी लगाई।
@Uppolice @UPPViralCheck
Dhanaura, Amroha | Oct 5, 2026