जखनिया: मनिहारी ब्लॉक में महिलाओं की आर्थिक ताकत को मिला नया मंच, डीएम ने बैंकर्स को दी सख्त चेतावनी
गाजीपुर के मनिहारी विकास खंड में आज महिलाओं के आत्मनिर्भर भारत का बड़ा संदेश देखने को मिला। जहां जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए विशाल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, डेयरी, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई और लघु उद्योग जैसी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।