उज्जैन ग्रामीण: इंदौर देवास और मक्सी रोड की 50 कॉलोनियों की पानी की समस्या होगी दूर, मेन राइजिंग पाइपलाइन का कार्य शुरू
उज्जैन में इंदौर रोड, देवास रोड और मक्सी रोड की लगभग 50 रहवासी कॉलोनियों को जल्द ही नियमित जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। जलावर्धन योजना के तहत इन क्षेत्रों में मेन राइजिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। नगर निगम जल कार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व योजना पर काम शुरू हुआ था, लेकिन निविदा प्राप्त कंपनी फर्जी निकलने के कारण का