एटा: गांव बलजीतपुर में छत से गिरी बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान अलीगढ़ में हुई मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे पीएम हाउस
एटा जिले के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव बलजीतपुर में तेज आंधी एक बुजुर्ग महिला के लिए हादसे का कारण बन गई। देर रात आईं आंधी के तेज झोंके से छत पर खड़ी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी पत्नी सुरेशपाल सिंह संतुलन खो बैठी और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।