लखीसराय: जिले में कृषि विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का किया गया मंचन, हरी झंडी दिखाकर मंडली को क्षेत्र के लिए किया गया रवाना
जिला कृषि कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मंडली को क्षेत्र के लिए किया गया रवाना किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू किया गया है. सोमवार को इसकी शुरुआत सदर प्रखंड क्षेत्र के बिलौरी पंचायत मुख्यालय से किया गया है. इसके पूर्व हर्ष लोक मंच पटना से लखीसराय पहुंची इस नुक्कड़ नाटक मंडली को जिला कृषि कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया.