अररिया: एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 12 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण का समापन
Araria, Araria | Jun 23, 2026 एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अररिया द्वारा आयोजित 12 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 35 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया।