सांगोद: नक़ली खाद, बीज और पेस्टिसाइड के मामले की जांच की मांग, किसान महासभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Sangod, Kota | Jun 26, 2025 सांगोद. नगर में भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने गुरुवार को दोपहर 3बजे प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जिसमें बताया कुछ दिन पूर्व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था,लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। वहीं नकली खाद, नकली बीज और नकली पेस्टिसाइड मामले की जाँच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।