नरपतगंज: अमरोरी में विवाहिता हत्या मामले में मृतका की मां के आवेदन पर 8 पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार ससुर को भेजा गया जेल
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 अमरोरी गांव में हुए 22वर्षिय विवाहिता हत्या मामले में मृतका की मां के आवेदन पर पति सास ससुर सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।