सूरजपुर: पट्टी बंधी आंखों ने जगाई अंतर्ज्ञान की शक्ति, विश्रामपुर में प्रज्ञा योग का अनोखा आयोजन
बच्चों में बढ़ते तनाव और एकाग्रता की कमी के बीच विश्रामपुर में 15 से 18 अप्रैल तक ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के तहत प्रज्ञा योग एवं इंट्यूशन क्लास का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को अंतर्ज्ञान विकसित करने के विशेष अभ्यास कराए गए। ब्लाइंडफोल्ड एक्टिविटी में बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर रंग पहचानने और पढ़ने जैसे कार्य कर सभी को चौंका दिया।