चूरू: रतननगर के अपहरण व फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया, कार और नगदी भी बरामद
Churu, Churu | Apr 25, 2026 चूरू के रतननगर क्षेत्र से 55 वर्षीय व्यापारी रुक्मानंद माली के अपहरण और डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के चर्चित मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रतननगर पुलिस ने दोनों आरोपियों से पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान वारदात में काम ली गई कार और नगदी भी बरामद की है। रतन