राज इंटर स्कूल टिकारी के सभागार में कोंच व टिकारी प्रखंड के सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बैठक मंगलवार दोपहर को हुई। बैठक में विधायक अजय कुमार दांगी को सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया गया। जिसके बाद शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकार की योजनाओं का लाभ छात्रों दिलाने हेतु जरूरी निर्देश सभी को दिया गया। बैठक में स्थानीय नेता भी शामिल रहे।