राजसमंद: गोगाथला में शुरू हुई 51 घंटे की अखंड रामधुन, शोभायात्रा और महाप्रसादी भी होगी
गोगाथला के श्री चारभुजानाथ मंदिर चौक में विश्व शांति और गांव की खुशहाली के लिए 51 घंटे की अखंड रामधुन का आयोजन शुरू। मंगलवार सुबह 11:15 बजे शुरू हुई रामधुन गुरुवार दोपहर 2:15 बजे समापन के बाद शोभायात्रा व महाप्रसादी का कार्यक्रम होगा।