आमेर: वर्ल्ड अर्थ डे पर नगर निगम जयपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Amber, Jaipur | Apr 22, 2026 22 अप्रैल दिन बुधवार प्रातः 11:00 बजे वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर रावत पब्लिक स्कूल के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में रैली निकाली गई जिसमें लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी नगर निगम कर्मियों ने भाग लिया। एन. आर .आई. विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।