उत्तराखंड के जंगल इस समय आग की चपेट में हैं। रुद्रप्रयाग से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं तक कई इलाकों में लगी भीषण आग ने सौ से अधिक हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है। वन्य जीव और पर्यावरण भी खतरे में हैं। प्रशासन ने फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।