मंझनपुर: तड़हर गांव में अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाया, चल रहा इलाज
सैनी थाना क्षेत्र के मौहारी गांव के रहने वाले राम बलि ने अपनी बेटी रेशमा देवी की शादी साल भर पहले कोखराज थाना क्षेत्र के तड़हर गांव के रहने वाले पंकज के साथ कि थी। मां सोनपती का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को उसकी सास से फोन पर काफी विवाद हुआ शाम को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है।