सिंगरौली: घर में घुसकर पिस्तौल तानकर धमकी देने वाले ASI रामजी पाण्डेय हुए निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
खुटार चौकी में पदस्थ एएसआई रामजी पाण्डेय द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं व 8 वर्षीय मासूम बच्चे के सामने युवक पर पिस्तौल तान कर धमकी देने का एक वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हुआ जिसको संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।एएसआई रामजी पाण्डेय को सस्पेंड कर दिया गया है। एएसपी एस.के.वर्मा ने बताया कि एसआई द्वारा धमकी देने तथा पिस्तौल दिखाने का एक वीडियो संज्ञान में आया है। एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है तथा जांच बैठायी गयी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।