सिंगरौली: शंकर मार्केट में बिजली सुधार कर रहे इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जयन्त पुलिस चौकी क्षेत्र के शंकर मार्केट के पास बिजली सुधार कार्य कर रहा एक इलेक्ट्रिशियन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोपहर को ठेका कर्मी सनी कुमार वर्मा उम्र 24 साल निवासी गहिलगढ़ नगर निगम के वार्ड 15 शंकर मार्केट में बिजली खंबे में सुधार कार्य कर रहा था। तभी वह बिजली के खंबे के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइट टच हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज कर इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है ।