सिंगरौली: लंघाडोल पुलिस ने एक फरार स्थाई वारंटी को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा निवार्चन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए फरार वारंटियो की पता तलाश के लिये चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन तथा थाना प्रभारी लंघाडोल पुष्पेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में न्यायालय के प्रकरण कमांक 38/2020 में फरार आरोपी अनिल बियार पिता रामशरण बियार निवासी लंघाडोल थाना लंघाडोल जिला सिंगरौली को माननीय न्यायालय द्वारा फरार स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिसकी पता तलाश पुलिस थाना लंघाडोल द्वारा की जा रही थी। जिसे आज पुलिस थाना लंघाडोल द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।