सिंगरौली: ग्राम पिपरा में एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर से कुछ दूर पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी के द्वारा पेड़ पर फांसी लगाई जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पिपरा निवासी अंजनी कुमार यादव की 16 वर्षीय पुत्री ने घर से कुछ दूरी पर पहुंचकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बरगवां पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतर कर मर्ग कायम करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।