डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद पर पूर्व पार्षद का हमला, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के लगाए गंभीर आरोप, लूट-खसोट का संगठित रैकेट बताया
Dumraon, Buxar | Jun 3, 2026 डुमरांव में नगर परिषद प्रतिनिधियों के खिलाफ असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। पूर्व पार्षद धीरज कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रधान सचिव को पत्र भेजकर वर्तमान परिषद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने जनता के साथ बड़ा धोखा किया है और चुनावी वादों से पूरी तरह मुकर गए हैं।