चूरू: सालासर बालाजी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्खी मेला चरम पर
Churu, Churu | Apr 2, 2026 चूरू जिले के सालासर कस्बे स्थित विश्व विख्यात सालासर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिवसीय लक्खी मेला गुरुवार को पूरे शबाब पर पहुंच गया, जहां हर गली और रास्ता ‘जय श्री बालाजी’ के जयकारों से गूंज उठा। देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बालाजी के दर्शन कर चूरमा और लड्डू चढ़ाए।