बहराइच: कुरशहा गांव के मोड़ के पास बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
भिनगा थाना क्षेत्र के कुरशहा गांव के रहने वाले विक्रम साहू पिता शंकर साहू की बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।विक्रम की मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जाच जारी है।