जलालाबाद: नगर जलालाबाद में बड़े ही उत्साह के साथ निकल गया ईद ए मिलादुन्नबी का जुलूस, भारी संख्या में पुलिस बल रहता है तैनात
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज नीलम टॉकीज के पास भारी संख्या में कई गांव के लोग एकत्रित हुए. और करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस वहां से शुरू हुआ,,जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुएबड़ी दरगाह पर जाकर समापन किया गया. जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी के जुलूस में जलालाबाद के विभिन्न वार्डों के लोग के अलावा गांव गुनारा सिकंदरपुर याकूबपुर धीयरपुरा शामिल हुए।