खरगोन में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन प्रदान की गई, जिसका अनावरण पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने किया। यह वैन करीब 14 प्रकार की आधुनिक किटों से लैस है, जो घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में मदद करेगी।