कवर्धा: ग्राम मगरवाड़ा में 5 लाख के सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन, सांसद संतोष पांडे ने दी विकास को नई दिशा
ग्राम मगरवाड़ा में सांसद निधि से 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद संतोष पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक भवन क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और स्थानीय परंपराओं को सहेजने का केंद