झांसी: देश में पहली बार IPL सटोरियों का सर्वर सप्लायर गिरफ्तार, झांसी में भाजपा नेता की गैंग के संपर्क में था
Jhansi, Jhansi | May 22, 2026 झांसी में आईपीएल सट्टेबाजी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देश में पहली बार सटोरियों को सर्वर उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके सर्वर के जरिए ऑनलाइन सट्टे की वेबसाइट और एप चलाए जा रहे थे, जिन पर लाखों-करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जाता था। आरोपी झांसी के सट्टा कारोबार से जुड़े कई लोगों के संपर्क में था।