बक्सर: बक्सर के वामन मंदिर के विकास को कैबिनेट की मंजूरी, विश्वामित्र सेना ने जताया आभार, शोधकर्ताओं का बनेगा आध्यात्मिक केंद्र
Buxar, Buxar | Jul 2, 2026 बिहार सरकार ने बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के संरक्षण और विकास का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में मंदिर परिसर की भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित रखने, चहारदीवारी निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने का फैसला हुआ। श्रद्धालुओं की सुगम प्रवेश व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।