मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता में मिसाल कायम की, हर रविवार थानों में चल रहा विशेष अभियान
कौशाम्बी जनपद में स्वच्छता को लेकर पुलिस विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में रविवार को लगभग 9 बजे जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों और कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए साफ सफाई की है।