कैलारस: संकल्प से समाधान अभियान की नगर परिषद अध्यक्ष ने की शुरुआत, वार्ड 1 में शिविर लगाकर सुनी समस्याएं, हितग्राहियों को जोड़ा
कैलारस नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 में संकल्प से समाधान अभियान के तहत आज 13 जनवरी को शिविर लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। जिसकी शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजना बृजेश बंसल ने की, वही शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। साथ ही हितग्राहियो को शासन की योजना से जोड़ने का कार्य भी किया गया है। यह कार्यक्रम शासन की मंशा से आयोजित किया गया।