भरतपुर: चिकसाना थाना इलाके में ब्रज हनी प्राइवेट लिमिटेड पर मधुमक्खी पालकों ने किया प्रदर्शन
भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके स्थित ब्रज हनी प्राइवेट लिमिटेड पर मधुमक्खी पालकों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ब्रज हनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उनसे शहद नहीं खरीदती। जबकि ब्रज हनी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले मधुमक्खी पालक हरियाणा और पंजाब के हैं। वह भरतपुर के मधुमक्खी पालकों से शहद ख़रीददते हैं।