जालौन: जालौन कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को तीन मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Jalaun, Jalaun | Jun 4, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी,पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से तीन मोटरसाइकिलें और जिंदा कारतूस और एक तमंचा बरामद किया है,जिसके बाद तीनों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर दिन गुरुवार समय 1 बजे न्यायालय के समक्ष भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।