पत्थलगांव: जादू-टोना के शक में पिता ने पड़ोस में रह रही अकेली वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के बगीचा में जादू-टोना के शक ने एक बेबस वृद्ध महिला की जान ले ली है। जहां एक व्यक्ति ने निर्दयता की सारी हदें पार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, घटना बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव की है। यहां आरोपी छंदनू राम (31 वर्ष) पिता मंगरू, पहाड़ी कोरवा ने गांव में अकेले रह रही वृद्ध महिला फूलमइत बाई (71 वर्ष) की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्य