वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय अंतर्गत वैदिक विज्ञान केंद्र द्वारा तीन दिवसीय 16 से 18 मार्च तक “वैदिक विज्ञान के विविध स्वरूप” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 200 विद्वान, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग लेंगे ।