BAGHPAT DESK : बड़ौत, संवाददाता। बड़ौत के बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशु जैन ने बताया कि 11 जून को प्रमोद कुमार की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में वरुण पुत्र बाबूराम निवासी लुहारी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दीपक अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
यह मामला 9 जून को बड़ौत में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड से जुड़ा है। उस दिन हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी अपने साथियों के साथ टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा था। वहां हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विका