बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान में अवैध शराब पर कार्रवाई, 95 लीटर महुआ शराब जब्त, 1450 लीटर वॉश नष्ट
“एरिया डोमिनेशन” अभियान के तहत बांसवाड़ा जिला विशेष शाखा एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, 1450 लीटर महुआ वॉश नष्ट किया गया, शराब बिक्री के 5,200 रुपये जब्त किए गए तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।