चकिया: पुरानाडीह भूमि आवंटन में लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
पुरानाडीह गांव में भूमि आवंटन के दौरान लेखपाल पर ग्रामीणों से पैसे लेने और मांगने का आरोप लगा है। आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे को ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के गरीब भूमिहीन पात्रों के आवंटन में अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।