चकिया: मचवल गांव में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत दो ट्रैक्टर पकड़े
शहाबगंज थाना क्षेत्र के मचवल गांव में कथित अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर राजस्व विभाग ने छापेमारी कर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर पकड़ लिए। सभी वाहनों को थाना शहाबगंज में सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। शुक्रवार शाम 04 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग कि क्षेत्र मे कई दिनों से अवैध खनन की सुचना मिल रही थी। जिस पर आज यह कार्यवाही किया गया।