बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी घंटाघर पर किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
बड़ीसादड़ी और डूंगला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर घण्टाघर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। नेतृत्व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल जाट ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह जाट, देवेंद्रसिंह झाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।