चुरचु: चुरचू प्रखंड मुख्यालय में ग्यारह जून को विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच प्रखंड स्तरीय बैठक
चुरचू प्रखंड मुख्यालय में ग्यारह जून को विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच प्रखंड स्तरीय बैठक आगामी निर्वाचन कार्यों को सुगम व त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से प्रखण्ड मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह प्रखण्ड स्तरीय बैठक आगामी ग्यारह जून को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित की जाएगी।