डुमरांव: 24 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर, आदर्श नगर वार्ड-11 में क्षमतावृद्धि से लौटी रोशनी, 63 केवीए से बढ़कर 100 की हुई वृद्धि
Dumraon, Buxar | Jun 26, 2026 डुमरांव के आदर्श नगर स्थित डीके कॉलेज वार्ड नंबर 11 में लंबे समय से चल रही बिजली समस्या का समाधान आखिरकार हो गया। क्षेत्र में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड के कारण लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे न सिर्फ घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे थे, बल्कि छोटे व्यवसायों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था।